Charkhi Dadri News – गांधीनगर कॉलोनी में रेलवे अंडरपास से बाईपास तक बनी सड़क के साथ खोदी गई गहरी खाई को लेकर सोमवार को कॉलोनी वासियों ने रोष प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने खाई के कारण पैदा हो रही समस्याओं और दुर्घटनाओं की आशंका को लेकर नाराजगी जताई। कॉलोनी वासियों के अनुसार, उनके विरोध के बाद खाई को बंद करवा दिया गया।
कॉलोनी वासियों जयवीर झामरी, हनुमान शेखावत, राकेश घई, मोहित शर्मा, श्याम सुंदर, मुकेश भारद्वाज, गौरव कौशिक और चमन शर्मा ने बताया कि सड़क के साथ बिना किसी उचित कारण के गहरी खाई खोद दी गई थी। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खाई के कारण बच्चों और पशुओं के गिरने का खतरा बना हुआ था।
हाल ही में हुई बारिश के बाद खाई में पानी भर गया, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।उन्होंने बताया कि खाई में पानी भरने के कारण मच्छर पनपने लगे थे, जिससे आसपास के क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया था। इसके अलावा, खाई के कारण नवनिर्मित सड़क भी टूटने लगी थी। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
कॉलोनी वासियों ने इस स्थिति के लिए सीसीआई के अधिकारी ए.के. पांडे को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व पार्षद महेश गुप्ता, शिवचरण शेखावत, सुनील श्रीवास्तव, राजीव समसपुरिया, सतीश, संदीप यादव, संजय गांधी, बबलू, चमन राजपूत, संजय, सुनीता शर्मा, भूपेंद्र कौशिक, दयानंद, गौरव खिलाड़ी, कौशल्या देवी, भावना कौशिक, मंजू जैन, सविता देवी, उषा देवी, सीता देवी, ज्योति, आशा, कांता देवी, शीला देवी, गायत्री देवी, पारो, मंजू मुद्गल, कमला देवी, सुमन देवी और रेनू सहित अन्य कॉलोनी वासी मौजूद रहे।
Read More….
चरखी दादरी की नई अनाज मंडी में कर्मचारियों के खिलाफ भड़के किसान!
