Charkhi Dadri News – सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्मिता खेल से ही है मेरी पहचान हरियाणा राज्य रग्बी खेल प्रतियोगिता का 2 दिवसीय आयोजन 24 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक आधारशिला पब्लिक स्कूल जींद में किया गया और इस चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ियों ने अपना अनुभवी खेल प्रदर्शन किया।
राजेश तक्षक सचिव जिला रग्बी संघ ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्मिता राज्य रग्बी टूर्नामेंट में चरखी दादरी की अंडर-15 और अंडर-18 बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों आयु वर्गों में तीसरा स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला रग्बी संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने पूरी टीम व प्रशिक्षकों को बधाई दी।
अंडर-15 बालिका टीम ने रोहतक को 27-0 से हराकर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद हांसी को 25-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जींद के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में चरखी दादरी की अंडर-15 टीम तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-18 बालिका टीम ने पानीपत को 35-0 से हराकर कप क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में सोनीपत को 22-5 से पराजित कर टीम सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में जींद के साथ कड़े मुकाबले के बाद चरखी दादरी को हार का सामना करना पड़ा। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में दादरी की बेटियों ने शानदार वापसी करते हुए भिवानी को एकतरफा मुकाबले में 35-5 से हराकर तीसरा स्थान अपने नाम किया।
डॉ. नरेंद्र मोर डायरेक्टर हरियाणा रग्बी संघ ने जिला रग्बी संघ चरखी दादरी के सभी पदाधिकारियों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने रग्बी इंडिया का लेवल-1 कोर्स उत्तीर्ण करने वाली सुदेश तक्षक, अनीता और प्रीति फोगाट, जिला सचिव राजेश तक्षक तथा प्रतियोगिता में टीम के साथ गए कोच मुकेश कुमार, शमशेर, पवित्रा और अंतिम फोगाट को बधाई दी। रग्बी इंडिया के लेवल 1 कोच एवं लेवल वन रेफरी कोच राजेश तक्षक जो कि हर जिले में रग्बी को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
जिला रग्बी संघ के प्रधान एडवोकेट मेहर चंद सांगवान, उपप्रधान ओमबीर महराणा, चेयरमैन प्रदीप सरपंच, वाइस चेयरमैन जयराम प्रेमी, खेल निदेशक मास्टर जयभगवान रावलधी, एडवोकेट कुलवंत फोगाट, सदस्य विनीत, एएसआई अनूप, रविंद्र तक्षक, अन्नू ,चीनू तथा लोक गायक राजेश थुराणिया ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत से बेटियां आगामी प्रतियोगिताओं में और बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।
Read More…
Charkhi Dadri News – समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के चालान काटे
चरखी दादरी के गांधी नगर का अंडरपास बंद! धरने पर बैठे लोग, विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा Haryana News
