Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खेतों से नोजल चोरी करने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. IPS के कुशल मार्गदर्शन में चरखी दादरी पुलिस ने खेतों में लगी सिंचाई पाइपलाइन से नोजल चोरी करने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए

दो आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 10 एल्युमिनियम नोजल तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव दगड़ौली निवासी अनिल ने दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को थाना झोझू कलां में शिकायत दी थी कि उसने गांव दगड़ौली में छह महीने के लिए पंचायत की बोली पर लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि ली हुई है। खेतों में सिंचाई के लिए उसने पाइपलाइन बिछाकर कुल 16 नोजल लगाए हुए थे।

15 अक्टूबर की शाम खेतों में जाकर देखने पर उसे 14 एल्युमिनियम नोजल गायब मिले। शिकायतकर्ता ने आसपास पता किया, लेकिन चोरी करने वाले व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शिकायत के आधार पर थाना झोझू कलां में चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।


शुक्रवार को थाना झोझुकला में तैनात हेडकांस्टेबल पूरण सिंह और उनकी टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी मंजीत उर्फ खड़कू तथा शिव कुमार उर्फ कालिया निवासी गांव दगड़ौली, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की गई 10 नोजल बरामद की गईं।

इसके अलावा चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – हरियाणा जूनियर खो-खो टीम का चयन 20 अक्टूबर को जींद में, 45वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

चरखी दादरी से बड़ी खबर!…

Popular Articles