इंटरनेट की खराबी के चलते किसान नहीं कर पाए थे फसल खराब होने की रिपोर्ट दर्ज, उपायुक्त मनदीप कौर ने सरकार को भेजा था पत्र
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी जिले के 11 गांवों के किसानों को ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करने का एक और मौका मिल गया है। किसानों की मांग पर उपायुक्त मनदीप कौर द्वारा सरकार से पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया गया था। सरकार ने उपायुक्त के अनुरोध पर क्षतिपूर्ति पोर्टल को 14 नवंबर तक फिर से खोल दिया है।
अब जिले के 11 गांवों के किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराब होने की रिपोर्ट दर्ज कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गत 23 अक्टूबर को जिले के 11 गांवों में ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण फसलों को नुकसान हुआ था। इसे देखते हुए सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था, लेकिन इंटरनेट की खराबी के चलते किसान निर्धारित समय में पोर्टल पर अपनी फसल खराब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर पाए थे।
इस समस्या को लेकर किसान 4 नवंबर को उपायुक्त मनदीप कौर से मिले और पोर्टल दोबारा खुलवाने की मांग रखी। किसानों की समस्या पर उपायुक्त ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उसी दिन मुख्यालय को पत्र लिखकर पोर्टल दोबारा खोलने का अनुरोध किया था। अब सरकार ने उपायुक्त के अनुरोध पर पोर्टल को 14 नवंबर तक खोलने की सुविधा प्रदान कर दी है।
इन गांवों में ओलावृष्टि से हुआ था फसलों को नुकसान
ओलावृष्टि के दौरान पंतावास कलां, अख्तियारपुरा, खातीवास, समसपुर, कमोद, रावलधी, चरखी, फतेहगढ़, दादरी और घिकाडा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ था। इन गांवों के किसान अब 14 नवंबर तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराब होने की रिपोर्ट दर्ज कर सकेंगे।
Read More News…..
चरखी दादरी के पंडित सीताराम से खास बातचीत | दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि
