Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा पहरा, स्निफर डॉग्स के साथ ट्रेन में सघन सर्च ऑपरेशन

Charkhi Dadri News – जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाने तथा अपराधियों में कानून का खौफ कायम करने के उद्देश्य से चरखी दादरी पुलिस लगातार सख्त एक्शन मोड में काम कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में,

14 अक्टूबर को आयोजित NCORD (राष्ट्रीय नार्कोटिक्स समन्वय तंत्र) की उच्चस्तरीय बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना करते हुए जिला पुलिस और राजकीय रेलवे पुलिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन पर एक संयुक्त हाई-लेवल सर्च ऑपरेशन चलाया।

अभियान के तहत जीआरपी चौकी चरखी दादरी प्रभारी उप-निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल व विशेष डॉग स्क्वॉड की टीम ने चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची श्री गंगानगर–मेरठ एक्सप्रेस ट्रेन की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया। स्निफर डॉग्स की मदद से ट्रेन के सामान्य व आरक्षित सभी कोचों, यात्रियों के भारी सामान, सीटों के नीचे की जगह, लगेज रैक और शौचालयों की बारीकी से पड़ताल की गई।

इसके अतिरिक्त रेलवे स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालयों एवं प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद संदिग्ध व्यक्तियों और लावारिस वस्तुओं की भी मेटल डिटेक्टर व आधुनिक उपकरणों से जांच की गई।

इस सुनियोजित सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रेन अथवा स्टेशन परिसर से कोई भी संदिग्ध, नशीली या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के उपरांत ट्रेन को पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ निर्धारित समय पर उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

नशा तस्करों के लिए जिले में कोई जगह नहीं: एसपी

पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. ने कहा कि ट्रेन और बस जैसे सार्वजनिक परिवहन माध्यमों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में नशा तस्करी के लिए नहीं होने दिया जाएगा। अंतरराज्यीय रेल मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि जिले में मादक पदार्थों की सप्लाई चेन को पूरी तरह से तोड़ा जा सके। यह अभियान भविष्य में भी लगातार और औचक रूप से जारी रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों और रेल यात्रियों से आह्वान किया कि नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। यदि यात्रा के दौरान या स्टेशन परिसर में कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि में लिप्त दिखे अथवा कोई लावारिस वस्तु नजर आए, तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – हरियाणा जूनियर खो-खो टीम का चयन 20 अक्टूबर को जींद में, 45वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

चरखी दादरी में AAP जिला अध्यक्ष धनराज कुंडू को पुलिस ने क्यों किया डिटेन? जानिए पूरा मामला

Popular Articles