Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में अवैध देशी कट्टे और 4 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Charkhi Dadri News – अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ- II चरखी दादरी की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस सहित रंगे हाथों काबू करने में सफलता हासिल की है।


पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को सीआईए-II स्टाफ की टीम ASI मुकेश कुमार EHC विकास गश्त और अपराध रोकथाम के सिलसिले में महेंद्रगढ़ चौक, दादरी पर मौजूद थे। इसी दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि कलियाणा निवासी एक युवक अवैध हथियार सहित हुड्डा सैक्टर 8/9, नजदीक कलियाणा रोड दादरी के पास किसी वारदात या जाने की फिराक में खड़ा है।


सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत हुड्डा सैक्टर 8/9, कलियाणा रोड पर दबिश दी। सुचना के मुताबिक वहां मौजूद एक नौजवान लड़का पुलिस गाड़ी को देखकर घबराकर पीछे मुड़कर तेज कदमों से भागने लगा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर मौके पर ही काबू कर लिया। पुछताछ करने पर उसने अपना नाम अंकित उर्फ पहलवान निवासी गांव कलियाणा, जिला चरखी दादरी बताया ।


आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी पजामी की दाहिनी जेब से एक अवैध देशी कट्टा (पिस्तौल) तथा 4 ज़िंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार के संबंध में जब आरोपी से वैध लाइसेंस मांगा गया,

तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद अवैध देशी कट्टा और 4 ज़िंदा कारतूसों को कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ थाना शहर दादरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया । पुछताछ के बाद आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – हरियाणा जूनियर खो-खो टीम का चयन 20 अक्टूबर को जींद में, 45वीं नेशनल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल

चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!…

Popular Articles