Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News -खेड़ी बत्तर के राजकीय मिडिल स्कूल में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित, रानी लक्ष्मीबाई सदन रहा प्रथम

Charkhi Dadri News – गांव खेड़ी बत्तर स्थित राजकीय मिडिल स्कूल के प्रांगण में डी.डी.ओ. पूनम बूरा के निर्देशन में सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के तीनों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदन के बैनर बनाए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, भूगोल, खेल और वर्तमान घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने सभी सवालों के आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई सदन ने 21 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि भगत सिंह सदन और नेताजी सुभाष चंद्र बोस सदन ने 20-20 अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका विज्ञान अध्यापक रविन्द्र सांगवान ने निभाई। उन्होंने रोचक अंदाज में प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। वहीं, स्कोरर की भूमिका पल्लवी और रितिका ने निभाई। दोनों ने सुंदर तरीके से पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर डी.डी.ओ. पूनम बूरा ने कहा कि संपूर्ण विकास के लिए नियमित प्रतियोगिताओं में सहभागिता जरूरी है। पढ़ाई के साथ-साथ इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।

विज्ञान अध्यापक रविन्द्र सांगवान ने कहा कि स्पर्धात्मक माहौल में बच्चों का भविष्य निर्माण और संपूर्ण विकास होता है। किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान भी बहुत जरूरी है। इससे बच्चे भविष्य में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार होते हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई और सभी बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर चित्रकला अध्यापिका राजेश देवी, लिपिक अरविन, अनिल रावलधी, मंगल सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Read More News….

चरखी दादरी के जनता कॉलेज में MY भारत का युवा कार्यक्रम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Charkhi Dadri News – दादरी के 6 गांवों को मिली 95.26 करोड़ रुपये की सौगात, नहरी पानी संग्रहण वाटर वर्क्स का उद्घाटन

Popular Articles