Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – रावलधी ITI में ‘लोकल फॉर वोकल’ पर सेमीनार, छात्रों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने का आह्वान

Charkhi Dadri News – सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को उपायुक्त मंदीप कौर के मार्गदर्शन में शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रावलधी में ‘लोकल फॉर वोकल’ विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युवाओं को स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों के प्रयोग और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। लाइब्रेरियन अनूप सिंह एवं अनुदेशक अजीत ने छात्र-छात्राओं को देश की अर्थव्यवस्था में स्वदेशी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवा केवल स्थानीय उत्पादों के उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि भविष्य के कुशल कारीगर और रोजगार सृजक भी हैं। युवाओं की मुख्य भूमिका स्थानीय हुनर व उत्पादों की पहचान कर उनके लिए बाजार उपलब्ध कराने की है।


प्रधानाचार्य दीपक कुमार शर्मा ने सेमीनार में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर स्वदेशी उत्पादों का निर्माण कर सकते हैं और देश की तरक्की में अहम योगदान दे सकते हैं। उन्होंने छात्र -छात्राओ से आह्वान किया कि वे अपनी दैनिक दिनचर्या में स्थानीय रूप से निर्मित वस्तुओं, हस्तशिल्प और खादी उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके।


इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक विकास कुमार, अनुदेशक मुकेश, अनुदेशक पंकज, लिपिक हिमांशु शर्मा सहित संस्थान का समस्त स्टाफ एवं विधार्थीगण मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More…

चरखी दादरी में तिरुपति साड़ी शोरूम | High Quality सूट और सबसे सस्ते रेट | लेडीज सूट, लहंगा चुन्नी, साड़ियां…

Charkhi Dadri News – एसडीएम कार्यालय में बीडीपीओ दीपक शर्मा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की समस्याएं

Popular Articles