Charkhi Dadri News – जिला बार एसोसिएशन, चरखी दादरी के बार प्रधान बलजीत सांगवान व सचिव एडवोकेट नवीन धवन ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश एवं इंस्पेक्टिंग जज जस्टिस ए.एस. ग्रेवाल से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान चरखी दादरी में न्यायिक सुविधाओं के विस्तार,
नए ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स व बार एसोसिएशन भवन के निर्माण तथा अधिवक्ताओं के लिए लॉयर्स चैंबर्स हेतु भूमि आवंटित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रधान बलजीत सांगवान ने जिले में न्यायिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, सुविधाजनक व आधुनिक बनाने की दिशा में नए ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स तथा बार एसोसिएशन भवन का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग प्रमुखता से रखी। बार एसोसिएशन ने इस बात पर जोर दिया कि न्यायिक आधारभूत ढांचे का विस्तार समय की आवश्यकता है।
इससे न केवल अधिवक्ताओं को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध होगा, बल्कि न्यायालयों में आने वाले वादकारियों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। मुलाकात के दौरान अधिवक्ताओं के लिए लॉयर्स चैंबर्स के निर्माण हेतु लगभग 4 से 5 एकड़ भूमि आवंटित करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रधान ने इस मांग को अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता से जोड़ते हुए इसके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। इस विषय पर भी जस्टिस ए.एस. ग्रेवाल की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की बात कही गई। बार एसोसिएशन प्रधान बलजीत सांगवान एवं सचिव नवीन धवन ने बताया कि नए न्यायिक परिसर, बार भवन तथा लॉयर्स चैंबर्स से संबंधित मांगों को लेकर हुई चर्चा से इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद मजबूत हुई है। इंस्पेक्टिंग जज आगामी समय में चरखी दादरी का दौरा करेंगे है, जिसके दौरान इन विषयों पर आगे की प्रक्रिया को गति देने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
Read More…
