Charkhi Dadri जिले के एक गांव में सामने आई दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। पांच साल की मासूम पलक को अभी यह भी पता नहीं कि उसके माता-पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। घर के बाहर पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ लगी थी, लेकिन वह इन सब से अनजान पड़ोसियों के घर मोबाइल देखती रही। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद कई लोग भावुक हो गए।
पलक के चाचा प्रदीप के अनुसार उनका और शक्ति का घर एक-दूसरे के पास है। वह अविवाहित हैं। सुबह करीब साढ़े छह बजे पलक उनके पास आई और बोली कि “चाचा… मम्मी उठ नहीं रही और खून निकल रहा है।” बच्ची की बात सुनकर उन्हें अनहोनी का अंदेशा हुआ और वह तुरंत उसके साथ घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो गंगा चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी और शक्ति वहां मौजूद नहीं था। इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को विश्वास नहीं हो रहा था कि शक्ति इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। हर किसी के मन में यही सवाल था कि अब मासूम पलक की देखभाल कौन करेगा।
इसी बीच सुबह करीब पांच बजे दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची कटरा-अहमदाबाद ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर एक शव देखा और इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी के एएसआई विक्रम ने बताया कि शव के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले थे, इसलिए प्रारंभ में अज्ञात मानकर कार्रवाई की जा रही थी। बाद में शिनाख्त के लिए आसपास के थानों को भी जानकारी दी गई।
बताया गया है कि गंगा एक ऑयल मिल में काम करती थी। दंपति के बीच कभी-कभार विवाद भी हो जाता था , लेकिन मंगलवार रात ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया, यह अब भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या के बाद शक्ति अपनी बेटी को घर में सोता छोड़कर दादरी रेलवे स्टेशन की ओर चला गया।
घटना के बाद मिले एक नोट के आधार पर पुलिस को शक हुआ कि वारदात शक्ति ने ही की है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
प्रदीप ने बताया कि गंगा शक्ति की दूसरी पत्नी थी। करीब दस वर्ष पहले शक्ति अपनी पहली पत्नी के साथ बाइक पर लोहारू कैनाल की पटरी से गुजर रहा था। उसी दौरान दोनों बाइक सहित नहर में गिर गए थे। उस समय लोगों ने शक्ति को तो बचा लिया था, लेकिन उसकी पहली पत्नी की डूबने से मौत हो गई थी। वह भी प्रयागराज की रहने वाली थी।
Read More News…
Charkhi Dadri : शोक में डूबा गांव , पति-पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार; पति पर हत्या का..
Charkhi Dadri :- शोक में डूबा परिवार, पति पत्नी का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

