Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – पवन सरपंच झोझू खुर्द बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

Charkhi Dadri News – भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए हाल ही में नई नियुक्तियां की गई हैं। जिला स्तरीय कार्यकारिणी में पार्टी व संगठन की नीतियों को अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी कड़ी में जिला चरखी दादरी में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष के तौर पर पवन सरपंच झोझू खुर्द को मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों व साथियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पवन सरपंच का मनोनयन पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की अनुशंसा के उपरांत किया गया है। अपने मनोनयन पर उन्होंने सांसद धर्मबीर सिंह, दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास, जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने कार्य को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करते हुए संगठन को अधिक से अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही अनुसूचित वर्ग के हित में ज्यादा से ज्यादा कदम उठवाने का प्रयास करेंगे।

पवन सरपंच झोझू खुर्द को पिछले लंबे समय से विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी, संगठन व समाज हित में किए गए कार्यों के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे गांव में सरपंच के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं।

पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में मोर्चा गांव-गांव तक पहुंचेगा और अनुसूचित वर्ग के लोगों को पार्टी की योजनाओं व नीतियों से जोड़ा जाएगा।

समर्थकों ने कहा कि पवन सरपंच सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Read More News…..

सर्वोदय स्कूल में साइंस ओलंपियाड का महाकुंभ ! लाखों के कैश इनाम और 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप का ऐलान

Charkhi Dadri News – भागवत से मिलता है देवत्व का मार्ग: महामंडलेश्वर दिनेश आनंद

Popular Articles