Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – भागवत से मिलता है देवत्व का मार्ग: महामंडलेश्वर दिनेश आनंद

Charkhi Dadri News – स्थानीय ब्राह्मण भवन परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। अखिल भारतीय धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी दिनेश आनंद ने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन का सार समझाया।

कथा के चौथे दिन बर्तन यूनियन के प्रधान सतवीर गॉड और उनकी धर्मपत्नी माया देवी यजमान के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ।

कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी दिनेश आनंद ने कहा कि भागवत पुराण को अपनाने वाला व्यक्ति अपने आचरण से देवता के समान बन जाता है। भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म योग की लुप्त विद्या को फिर से जीवित किया और गीता के रूप में दुनिया को अमर ज्ञान दिया। इस ज्ञान को जीवन में उतारना ही सच्ची भक्ति है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा को पाने के लिए जंगल या पहाड़ पर जाना जरूरी नहीं है। गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी व्यक्ति अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है। रामकृष्ण और राजा जनक का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कमल कीचड़ में खिलकर भी उससे अलग रहता है। उसी तरह राजा जनक राजपाट में रहते हुए भी मोह-माया से दूर थे। आज की व्यस्त जिंदगी में भी थोड़ा समय भक्ति के लिए निकालना जीवन को बदल सकता है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में हर रिश्ता स्वार्थ से जुड़ा है और सच्चा अपना केवल भगवान है। दुख में जब जीव भगवान को याद करता है तो वह उसे हर संकट से पार लगा देते हैं। कथा के दौरान गजेंद्र मोक्ष का प्रसंग सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु भावुक हो गए।

इस दौरान गुडविल चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान देवकीनंदन भारद्वाज, ब्राह्मण सभा के प्रधान शशिकांत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ, डॉ. सुनील मंदाली, ओमकार ठेकेदार, मोहन देव पुजारी, गंगाराम मित्तल, राजकुमार बंसल, संतोष देवी, भीष्म वशिष्ठ, राम सिंह शर्मा, रोपण शर्मा, डॉक्टर अश्वनी भारद्वाज, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, राहुल मराठा, बाबू ठेकेदार, दानवीर नोरंग शर्मा, बजरंग शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Read More News…..

सर्वोदय स्कूल में साइंस ओलंपियाड का महाकुंभ ! लाखों के कैश इनाम और 3.5 करोड़ की स्कॉलरशिप का ऐलान

Charkhi Dadri News – आदर्श विद्यालय बौंद कलां में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, हर्ष-रुद्र परमार की टीम रही प्रथम

Popular Articles