Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एक करोड़ रुपये से बनेगा डोहका मौजी-डोहका हरिया लिंक रोड : सुनील सांगवान

Charkhi Dadri News –चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को सड़क निर्माण की एक और बड़ी सौगात मिली है। विधायक सुनील सांगवान के प्रयासों से डोहका मौजी स्थित गुसाई धाम से डोहका हरिया तक 1.75 किलोमीटर लंबे लिंक रोड के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का निर्माण हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से करवाया जाएगा। परियोजना के लिए बजट भी स्वीकृत हो चुका है।

डोहका मौजी और डोहका हरिया के बीच कच्चा रास्ता होने के कारण कई गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी। विशेषकर बरसात के मौसम में रास्ता खराब होने से किसानों और ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ जाती थीं। कृषि उपज को मंडियों तक पहुंचाने में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों ने इस समस्या को विधायक सुनील सांगवान के समक्ष उठाते हुए पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर संज्ञान लेते हुए विधायक सुनील सांगवान ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और प्रदेश सरकार के समक्ष सड़क निर्माण का प्रस्ताव उठाया। उनके प्रयासों के बाद अब परियोजना को आधिकारिक मंजूरी मिलने से सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सड़क बनने से डोहका मौजी, दीना और डोहका हरिया सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों व किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Read More News…..

चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

Charkhi Dadri News – गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए तेज हुआ जनसमर्थन, हस्ताक्षर अभियान में जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने जताई भागीदारी

Popular Articles