Charkhi Dadri News -लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार एसोसिएशन के विकास कार्यों के लिए 30 लाख रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की है। इससे पहले भी सांसद अपनी संसद निधि से जिला बार एसोसिएशन के विकास के लिए 20 लाख रुपये अलॉट कर चुके हैं। सांसद की इस घोषणा से जिला बार में विकास कार्यों और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने जिला बार के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज की न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। जिला बार के विकास और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए वे हमेशा सहयोग करते रहेंगे तथा हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह ने न्यायालय के नवनिर्मित ‘न्याय द्वार’ गेट नंबर-1 का भी अवलोकन किया। उन्होंने बार परिसर में किए गए निर्माण कार्य को देखा और बार प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने बार के विकास और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपना सहयोग जारी रखने का भरोसा दिया।
ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज रहे विशेष रूप से मौजूद
इस अवसर पर लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह के साथ पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने भी अधिवक्ताओं के साथ मुलाकात एवं संवाद में भाग लिया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता सोहन लाल मक्कड़, अविनाश सरदाना, बी.बी. जैन, ब्रह्मानंद, कांति चन्द्र कौशिक, बजरंग लाल शर्मा, अरविंद शर्मा, नीरज भारद्वाज, राजेश तंवर, मनमोहन भूरटाना, संजय सोनी, सुमित जांगड़ा, राजीव गौड़, सुरेश मेहता, शमशेर दहिया, राजेंद्र वर्मा, परमहंस चोपड़ा, केंद्र मनी, कुलदीप शर्मा, महेश भारद्वाज, श्रीकांत भारद्वाज, मनीष चौहान, रोशन लाल शर्मा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
Read More News….
चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा
Charkhi Dadri News – सत्संग मनुष्य को देव और देव से भगवान बनाता है : महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानन्द
