Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सत्संग मनुष्य को देव और देव से भगवान बनाता है : महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानन्द

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी के ब्राह्मण भवन में गुड विल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में महामंडलेश्वर योगाचार्य स्वामी दिनेशानन्द महाराज ने श्रद्धालुओं को सत्संग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सत्संग मनुष्य को देव और देव से भगवान बनाता है।

अखिल भारतीय धर्म संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी दिनेशानन्द महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्पुरुषों का सुसंग करने से मानव में सद्विचार और श्रेष्ठ भाव उत्पन्न होते हैं। सद्विचारों और सद्भावों के अनुसार मनुष्य श्रेष्ठ कर्मों का आचरण करता है। वहीं दुराचारी और दुष्ट लोगों की कुसंगति से मन में अशुभ एवं बुरे विचार पैदा होते हैं, जिसके कारण मनुष्य बुरे और पाप कर्मों में लिप्त हो जाता है तथा उसका जीवन निकृष्ट बन जाता है।

उन्होंने कहा कि कुसंगति में फंसकर दुराचारी लोग इस संसार में निंदित और अपमानित होते हैं। ऐसे लोग दुखी, दरिद्र तथा आधि-व्याधियों से पीड़ित होकर अल्पायु में ही कष्ट भोगते हैं और चौरासी लाख योनियों में भटकते रहते हैं। सत्संग से ही मनुष्य को सही और गलत की पहचान करने की दृष्टि प्राप्त होती है। सत्संग के माध्यम से व्यक्ति सत् और असत् का अंतर समझने का विवेक ज्ञान प्राप्त करता है।

स्वामी दिनेशानन्द महाराज ने कहा कि महापुरुषों के सुसंग से आत्मसाक्षात्कार होता है और जीव परमात्मा को प्राप्त कर सकता है। इसलिए मनुष्य को हमेशा अच्छे, सज्जन और महापुरुषों का संग करना चाहिए। जैसा संग होता है, वैसा ही जीवन पर रंग चढ़ता है। उन्होंने देवर्षि नारद का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को सबके कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

कथा ज्ञान यज्ञ में आज के मुख्य यजमान राकेश मित्तल रहे। इस अवसर पर रविन्द्र वशिष्ठ, मनोनीत पार्षद अश्वनी भारद्वाज, सतबीर गॉड, देवकीनंदन भारद्वाज, डॉ. सुनील मंडौली, शशिकांत भारद्वाज, मोहन देव पुजारी, गंगाराम मित्तल, राजकुमार बंसल, सुधीर स्वामी, रोहित वेदपाठी, भोजराज शास्त्री, आचार्य तरुण, महावीर कौशिक, ओमकार ठेकेदार, जोगिन्दर वशिष्ठ, रूपांश शर्मा, विजय भारद्वाज, कृष्ण भारद्वाज, राहुल मराठा, बब्बू ठेकेदार, राजकुमार जे.ई., रविन्द्र कौशिक, नितिन वत्स और अखिलेश बंसल सहित सैकड़ों महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Read More News…..

चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

Charkhi Dadri News – संविधान में निहित अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : अधिवक्ता डा. सुभाष जैन

Popular Articles