Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – रोशन लाल जांगड़ा को ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने पर चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने दी शुभकामनाएं

Charkhi Dadri News -स्थानीय नगर परिषद परिसर स्थित चेयरमैन कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने की। इस दौरान हाल ही में भाजपा द्वारा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए रोशन लाल जांगड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन बख्शीराम सैनी ने कहा कि रोशन लाल जांगड़ा को ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जांगड़ा लंबे समय से संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सरलता, मिलनसार स्वभाव और सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता उनकी सबसे बड़ी पहचान है।

सैनी ने कहा कि ओबीसी समाज सहित सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने में जांगड़ा की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा जिला स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा संगठन की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में मोर्चा अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही कहा कि नगर परिषद और संगठन मिलकर शहर के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस मौके पर रामप्रताप, संदीप गुडानिया, रणधीर, जितेंद्र, विजेंद्र, दीपक, अंकित, मुकेश सहित अन्य उपस्थित रहे।

Read More News…..

चरखी दादरी में दिनदहाड़े चोरी की खबर निकली झूठी! पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ बड़ा खुलासा

Charkhi Dadri News – स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की स्मृति में दो निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 231 लोगों की आंखों की जांच

Popular Articles