Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – आईटीआई रावलधी में धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

आईटीआई रावलधी में धूमधाम से मनाया गया दीक्षांत समारोह, उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

Charkhi Dadri News –शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) रावलधी में दीक्षांत समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चरखी दादरी के चेयरमैन बक्शी राम सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य जीतपाल ने की।

मुख्य अतिथि बक्शी राम सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आईटीआई से प्राप्त प्रशिक्षण के माध्यम से युवा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार अपनाकर भी अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

इस दौरान संस्थान के शिक्षुता एवं रोजगार अधिकारी दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि आईटीआई द्वारा विद्यार्थियों के पास आउट होने के बाद उनके रोजगार के लिए प्रतिमाह जॉब मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि उन्हें उनके कौशल के अनुसार रोजगार मिल सके। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपरेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को अपने कौशल में निरंतर निखार लाने तथा मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

संस्थान के प्रधानाचार्य जीतपाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के योग्य बनाना है।

समारोह के दौरान विभिन्न ट्रेडों के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक राजेन्द्र सिंह दहिया, अनुदेशक मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, पंकज, सुनील सहित संस्थान का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Read More News…..

चरखी दादरी के जनता कॉलेज में MY भारत का युवा कार्यक्रम, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Charkhi Dadri News – भक्ति और श्रद्धा के रंग में मना श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Popular Articles