Charkhi Dadri News – देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर घिकाड़ा रोड स्थित हरिओम आश्रम में श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। पूरा आश्रम परिसर बाबा के जयकारों और भक्ति संगीत से गुंजायमान रहा।
जन्मोत्सव का शुभारंभ नगर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान जयभगवान मस्ताना, उनकी धर्मपत्नी सुशीला, उनके पुत्र हिमांक मस्ताना, शंकर भान व मंदिर प्रधान भगवत फौगाट ने केक काटकर किया। इसके बाद आयोजित भजन संध्या में गायक नरेश जांगड़ा, श्याम शर्मा, नरेश शर्मा, वेदपाल जाखड़, सीमा शर्मा व जगदीश सोनी सहित स्थानीय कलाकारों ने मधुर भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान किया। भजनों की स्वर लहरियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और भक्त बाबा की भक्ति में झूमते नजर आए।
महोत्सव के दौरान बाबा को अर्पित उपहार व खिलौने नन्हे-मुन्ने बच्चों में वितरित किए गए। वहीं केक, सेब, केले, टॉफी, कचौरी, पेठा व मक्खन-मिश्री का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
इस अवसर पर जयभगवान मस्ताना ने बताया कि हरिओम आश्रम में प्रत्येक माह चांदनी ग्यारस को बाबा का कीर्तन आयोजित किया जाता है। इस वर्ष बाबा के जन्मोत्सव को विशेष रूप से भजन संध्या के रूप में मनाया गया, जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन ने यह आध्यात्मिक संदेश दिया कि सच्ची भक्ति केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं, बल्कि प्रेम, सेवा, प्रसाद वितरण और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में भी निहित है। बाबा के दरबार में उमड़ी श्रद्धा और बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने उत्सव को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में मंदिर प्रधान भगवत फौगाट, बिजेन्द्र सांगवान, धर्मा देवी, सीमा शर्मा, सुशीला शर्मा, कृष्णा देवी, माया शर्मा, सुनीता शर्मा, मीरा देवी, उर्मिला शर्मा, बिमला, सुलोचना, रचना एम.सी., सूरजा देवी, धर्म देवी, संतोष, शकुन्तला, रीता, कृष्णा, प्रेम, बाला, सरोज, समिता, मंजू, लक्ष्मी, गीता, मोनिका, गोयल, वेदपाल जाखड़, पवन सेठ, कृष्णा, नरेश शर्मा, रविंदर, दिलीप, लक्ष्य, शिवकुमार, अंकित, पुरुषोत्तम सैनी, शंकर सेठ, शंकर सेठ सिटी कन्फेक्शनरी, ओंकार और पंडित बाल बहादुर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Read More News…..
चरखी दादरी के सुखपाल फौगाट की चमकी किस्मत! शिखर धवन की टीम दिल्ली रॉयल्स ने खरीदा
