Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज ने लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि , महान स्वतंत्रता सेनानी के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा को किया याद

Charkhi Dadri News – अग्रवाल वैश्य समाज, चरखी दादरी की ओर से महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की स्थानीय प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ रामप्रताप गुप्ता और नगर व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश पांडवानिया ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने कहा कि लाला लाजपत राय का संपूर्ण जीवन देशभक्ति, त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध उनका संघर्ष और निर्भीक नेतृत्व आज भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि लाला लाजपत राय ने देशवासियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, साहस और स्वाभिमान की भावना जागृत की, जिसे हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन ने कहा कि लाला लाजपत राय भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख स्तंभों में से एक थे। बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ उनकी भूमिका ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। साइमन कमीशन के विरोध में अंग्रेजी शासन के सामने उन्होंने जिस अदम्य साहस का परिचय दिया, वह इतिहास में सदैव याद किया जाएगा। उनका बलिदान देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण प्रेरणा बना।

महासचिव विनोद जैन ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महान स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र, समाज एवं मानवता की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी सदस्यों ने लाला लाजपत राय के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर रामप्रताप गुप्ता, बलराम गुप्ता, सुरेश पांडवानिया, विनोद जैन, पवन लुहानीवाला, पवन चेतनपुरिया, प्रह्लाद राय बंसल, प्रेस सचिव विनोद गर्ग, नरेश गर्ग, वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैनेजर विनोद कानेजर, जयभगवान बिंदल, अमित बंसल सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Read More News….

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More…

Charkhi Dadri News – विश्वकर्मा जन जागृति एवं शिक्षा समिति की जनरल बॉडी की बैठक 29 नवंबर को, नई कार्यकारिणी का होगा गठन

Popular Articles