Charkhi Dadri News – विश्वकर्मा जन जागृति एवं शिक्षा समिति, चरखी दादरी की जनरल बॉडी की बैठक आगामी 29 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11 बजे स्थानीय काठ मंडी स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला परिसर में होगी। इसमें समिति की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर त्रिवर्षीय चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
समिति के सचिव ओमप्रकाश दुधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चयन करना है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य समिति के उद्देश्यों की पूर्ति और समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी के गठन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित होती है तो इसकी एडजर्न बैठक 6 दिसंबर 2026, रविवार को उसी स्थान पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए अलग से किसी पूर्व सूचना की आवश्यकता नहीं होगी।
बैठक की सूचना आवश्यक जानकारी एवं रिकॉर्ड के लिए जिला रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसाइटीज, चरखी दादरी को भी भेज दी गई है।
Read More News…..
Charkhi Dadri News – छठ महापर्व उत्सव एवं जागरण में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब
