Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नाका आदमपुर पर चरखी दादरी पुलिस की सघन नाकाबंदी, 52 वाहनों की जांच; 7 के चालान, 1 वाहन जब्त

Charkhi Dadri News – पुलिस महानिदेशक हरियाणा के विशेष निर्देशों की अनुपालना में चरखी दादरी पुलिस ने अपराधों की रोकथाम, अवैध नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., आईपीएस के मार्गदर्शन में 9 एवं 10 नवंबर की मध्यरात्रि दादरी-महेंद्रगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित नाका आदमपुर पर पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी की गई। इस दौरान 52 वाहनों की जांच की गई, 7 वाहनों के चालान काटे गए तथा 1 वाहन को इंपाउंड किया गया।

अभियान डीएसपी धीरज कुमार के कुशल नेतृत्व तथा इंस्पेक्टर सतीश की अगुवाई में 10 पुलिसकर्मियों की विशेष टीम द्वारा संचालित किया गया। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी के साथ आने-जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को रुकवाकर उनकी जांच की। रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए मेटल डिटेक्टर और टॉर्च की सहायता से वाहनों की डिक्की, सीटों के नीचे तथा अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई।

चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने और लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नियमों की उल्लंघना करने वाले 1 वाहन को जब्त कर इंपाउंड किया गया। पुलिस ने अभियान के माध्यम से अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया।

पुलिस ने वाहन चालकों से की अपील

चरखी दादरी पुलिस ने रात्रि के समय सफर करने वाले वाहन चालकों और नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस और पहचान से संबंधित वैध मूल दस्तावेज अपने पास रखें। पुलिस नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों का पूर्ण सहयोग करें तथा रात के समय वाहन चलाते हुए निर्धारित गति सीमा का पालन करें।

पुलिस ने आमजन से यह भी आग्रह किया है कि यदि किसी भी संदिग्ध वाहन या गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत डायल-112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

चरखी दादरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधों की रोकथाम, नशा तस्करी पर अंकुश और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Read More…

Charkhi Dadri News – पहली ही कोशिश में Ironman 70.3 Goa में नवीन कुमारी सांगवान का जलवा, एज कैटेगरी में हासिल किया तीसरा स्थान

चरखी दादरी की बेटी ने 6 घंटे 46 मिनट 31 सेकंड में पूरी की चुनौती, चार वर्षीय बच्चे की मां ने अपनी See More…

Popular Articles