Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri में स्मार्ट रोड निर्माण के लिए 32.26 करोड़ रुपये मंजूर, सीएम की मुहर । विधायक सुनील सांगवान बोले— नायब सैनी सरकार दादरी के विकास को दे रही नई रफ्तार, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Charkhi Dadri – हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चरखी दादरी के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और शहर के सुनियोजित विकास को निरंतर आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में दादरी शहर में स्मार्ट रोड परियोजना के लिए राज्य सरकार ने 32 करोड़ 26 लाख 5 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। इसे दादरी शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत नगर परिषद चरखी दादरी क्षेत्र में स्मार्ट रोड विकास कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की गई है। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से स्वीकृत बजट से शहर की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

परियोजना के तहत सरदार झाडू सिंह चौक से बधवाना गेट तक स्मार्ट रोड विकसित करने के लिए 10.98 करोड़ रुपये तथा रविदास बस्ती से सरदार झाडू सिंह चौक तक स्मार्ट रोड के विकास के लिए 10.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है। इसके अलावा लगभग 10.78 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद क्षेत्र के अन्य प्रमुख मार्गों को भी स्मार्ट रोड परियोजना में शामिल किया गया है। इससे पूरे शहर का आवागमन सुगम और आधुनिक बनेगा।

शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बढ़ेंगे कदम

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और व्यवस्थित स्वरूप देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्मार्ट रोड परियोजना शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगामी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी। इसके तहत सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शहरी आधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की नीति पर चलते हुए दादरी के विकास को नई गति दे रही है।

विधायक ने कहा कि स्मार्ट रोड परियोजना पूरी होने से शहरवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और शहरी यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आगामी प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है तो भरें फॉर्म-6, 20 नवंबर तक दावे-आपत्तियां दर्ज कराने का मौका

चरखी दादरी के पंडित सीताराम से खास बातचीत | दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त और सही विधि

Popular Articles