Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – झोझू कलां व गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की सघन तलाशी

Charkhi Dadri News – जिले में नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री लोगेश कुमार पी. (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं हरियाणा पुलिस की नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मंगलवार को थाना झोझू कलां पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड की मदद से झोझू कलां व गुडाना गांव में विशेष सर्च अभियान चलाया।

थाना झोझू कलां प्रभारी उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर उन संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर विशेष निगरानी रखते हुए तलाशी अभियान चलाया, जो पूर्व में नशा तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और पुलिस की निगरानी सूची में शामिल हैं। अभियान के दौरान ऐसे दो संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों को चिन्हित कर पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉयड के साथ गहनता से जांच एवं तलाशी ली।

हालांकि, पुलिस की इस सघन कार्रवाई के दौरान किसी भी ठिकाने से कोई नशीला पदार्थ अथवा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रभारी थाना झोझू कलां ने बताया कि इस प्रकार के अभियानों का मुख्य उद्देश्य न केवल अपराधियों की धरपकड़ करना है, बल्कि समाज के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी है। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के नशे की चपेट में न आएं और एक स्वस्थ व सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।


यदि आस-पास या क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थों की तस्करी या अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी में बस स्टैंड के सामने लाउड स्पीकर से समान बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग See More…

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

Popular Articles