Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – नवंबर में चरखी दादरी के रानीला, सांवड़ व हिंडोल में NSO करवाएगा विभिन्न सर्वेक्षण, नागरिकों से सहयोग की अपील

Charkhi Dadri News – केन्द्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय का क्षेत्र संकार्य प्रभाग वर्ष 1950 से परिवारों एवं प्रतिष्ठानों से सूचनाएं एकत्र करने का कार्य कर रहा है। इन सूचनाओं का उपयोग राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर योजना निर्माण तथा नीतियों के निर्धारण में किया जाता है।


नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस अभी कई तरह के घरेलू, जैसे पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे, माइग्रेशन सर्वे, ऑल-इंडिया डेट एंड इन्वेस्टमेंट सर्वे, सिचुएशन असेसमेंट सर्वे और बिजनेस सर्वे, कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स, अनइनकॉरपोरेटेड सर्विस एंटरप्राइजेज का सालाना सर्वे, होलसेल प्राइस इंडेक्स, इनकॉरपोरेटेड सर्विस सेक्टर एंटरप्राइजेज का सालाना सर्वे इत्यादि कर रहा है । इन सर्वे में एनएसओ के अधिकारी चुने गए घरों या बिजनेस से संपर्क करते हैं।


इन सर्वेक्षणों में एकत्र की गई सभी सूचनाएं पूर्णत: गोपनीय रखी जाती हैं। सर्वेक्षण में भाग लेने वाले परिवारों एवं प्रतिष्ठानों की पहचान किसी भी रिपोर्ट अथवा प्रकाशित आंकड़ों में उजागर नहीं की जाती है। एकत्रित आंकड़ों का उपयोग केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों एवं योजना तथा नीतियों निर्माण के लिए किया जाता है।


नवंबर 2026 माह के दौरान जिला में एनएसओ द्वारा रानीला में प्रवासन संबंधी विवरण सर्वेक्षण, सांवड में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण और हिंडौल में एएसयूएसई गैर-निगमित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षण करवाया जा रहा है। सरकार ने सभी नागरिकों/उद्यमों से अनुरोध किया है कि वे सर्वेक्षण अधिकारियों को पूरा सहयोग प्रदान करें तथा सही और पूर्ण जानकारी देने के लिए अपना बहुमूल्य समय दें।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri News – झोझू कलां व गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने See More…

Charkhi Dadri News – झोझू कलां और गुडाना में नशा तस्करों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, डॉग स्क्वॉयड ने की तलाशी

Popular Articles