Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बैठक, 15 मांगों को लेकर सरकार को दी कड़ी चेतावनी

Charkhi Dadri News – आज दिनांक 02 नवम्बर को हरियाणा गर्व पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल वर्करज यूनियन (रजि0 नं0-41) सम्बन्धित संयुक्त कर्मचारी संघ जन स्वास्थ्य शाखा चरखी दादरी की कार्यकारिणी की बैठक शाखा प्रधान सुरेन्द्र सांगवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

जिसका संचालन शाखा सचिव कर्मवीर सांगवान ने किया। वहीं शाखा कोषाध्यक्ष कुन्दन सिंह, जिला प्रधान जयप्रकाश पुनिया, प्रेस सचिव राजेन्द्र सांगवान, मुख्य सलाहकार चन्द्र लाल, कार्यालय सचिव धर्मेन्द्र सिंह, मनोज कुमार, शीला देवी, बलवान सिंह आदि ने सम्बोधित किया। सभा को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रधान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार से बार-बार मांग करने के बावजूद हमारी मांग नहीं मानी जा रही है जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक 2020-23 की बकाया एलटीसी का भुगतान किया जाए।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी 440/- रूपये वेतन महीने की बजाए सालाना 5280 कर दिया और जीएसटी लागू कर दिया, उसको कर दिया जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा को पुरी तरह से लागू किया जाए। कौशल कर्मचारी जो पोर्टल पर नहीं चढ़े है उन्हें भी जोब सुरक्षा दी जाए सहित 15 मांगे शामिल है। यदि सभी मांग पूरी नहीं की तो सभी कर्मचारी कार्यकारी अभियन्ता कार्यालय डिविजन कार्यालय पीएचईडी चरखी दादरी कार्यालय के समक्ष प्रमुख अभियन्ता का पुतला दहन किया जाएगा।


Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri NewsNews – सरदार पटेल जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के चिकित्सा शिविर, 771 लोगों की जांच और 68 यूनिट रक्तदान

Charkhi Dadri :- सांवड़ गांव के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, जानिए क्या है पूरा

Popular Articles