Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – 3 साल से पंजीकृत बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ते की आवेदन प्रक्रिया शुरू, 30 नवंबर तक करें आवेदन

Charkhi Dadri News – रोजगार विभाग द्वारा पुरानी बेरोजगारी भत्ता स्कीम के अंतर्गत 3 साल से पंजीकृत बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ते की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पात्र युवा 30 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म प्रार्थी द्वारा स्वयं अपनी आईडी पासवर्ड के माध्यम से एचआरईएक्स.जीओ.आईएन पोर्टल पर दाखिल किए जाएंगे।


जिला रोजगार अधिकारी कुमारी शशि शर्मा ने बताया कि हर साल 31 अक्टूबर के बाद रोजगार कार्यालय में 3 साल से पंजीकृत 21 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के बेरोजगार युवाओं से बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। नए प्रार्थी अगर सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो अपना आवेदन पत्र एचआरईएक्स.जीओ.आईएन वेबसाइट पर अपनी आईडी पासवर्ड द्वारा दाखिल कर सकते हैं और पहले से भत्ता प्राप्त कर रहे प्रार्थी अपना स्वयं सत्यापित शपथ पत्र जमा करा सकते हैं।

वेबसाइट पर दिए गए दिशा निर्देश अनुसार ऑनलाइन अप्लाई करके सभी दस्तावेज सहित फाईल 30 नवम्बर तक कार्यालय में जमा करवाएं। बेरोजगारी भत्तेे के लिए आवेदनकर्ता का बेरोजगार होना आवश्यक है। वह कहीं भी किसी भी रोजगार में शामिल नहीं होना चाहिए। विद्यार्थी, ट्रेनी व अप्रेंटिस नहीं होना चाहिए। प्रार्थी की पारिवारिक वार्षिक आय तीन लाख से कम, वाणिज्य व रिहायशी आय 10 लाख से कम व कृषि योग्य भूमि दो हेक्टेयर से कम होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 21 से 35 वर्ष की होनी चाहिए।

Charkhi Dadri News

Read More….

Charkhi Dadri NewsNews – सरदार पटेल जयंती पर मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के चिकित्सा शिविर, 771 लोगों की जांच और 68 यूनिट रक्तदान

चरखी दादरी में डोहकी गांव के किसानों का प्रशासन को अल्टीमेटम! धरने पर बैठने की दी चेतावनी

Popular Articles