Charkhi Dadri News – नगर परिषद के आम चुनाव के बाद चुनाव खर्चा रजिस्टर जमा नहीं करवाने वाले 9 उम्मीदवारों को अयोग्यता घोषित कर दिया गया है। एसडीएम दादरी एवं नगर परिषद के रिटर्निंग अधिकारी डा विरेन्द्र सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों में 9 उम्मीदवारों को कहा गया है कि वर्ष 2022 में हुए चरखी दादरी नगर परिषद के प्रधान व वार्ड पार्षद का चुनाव लडा गया था, उस समय उम्मीदवारों को एक चुनाव खर्चा रजिस्टर जारी किया गया था, जिसमें चुनाव के दौरान पूरे खर्च की डिटेल दर्ज करते हुए चुनाव के 1 माह तक रजिस्टर को कार्यालय में जमा करवाया जाना था। लेकिन इन 9 संबंधित उम्मीदवारों खर्चा रजिस्टर जमा नहीं करवाया गया। खर्चा रजिस्टर जमा ना करवाने पर पत्र द्वारा 15 दिन के अन्दर खर्चा रजिस्टर जमा ना करने व जारी किए गए
स्पष्टीकरण का जवाब स्वयं प्रस्तुत होकर खर्चा रजिस्टर जमा करवाने बारे आदेश दिए गए थे। परन्तु उसके बाद भी 9 उम्मीदवारों न ही तो कार्यालय में खर्चा रजिस्टर जमा करवाया है और ना ही अपना स्पष्टीकरण अद्योहस्ताक्षरी को प्रस्तुत किया है। जिसके चलते चुनाव खर्चा रजिस्टर कार्यालय में जमा ना करवाने की अवस्था में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 से 5 वर्ष के लिए अयोग्य घोषित किया जाता है।
अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों में राहुल वत्स पुत्र ज्ञान चन्द, रामफल पुत्र शिव करण, सुशील कुमार पुत्र राधेश्याम, रोहित पुत्र प्रेम सिंह, विजय मदान पुत्र देशराज, राजेश कुमार पुत्र सत नारायण, मोनिका पुत्री / पत्नी जितेन्द्र, बबीता कुमारी पुत्री / पत्नी अजयवीर और दीपक पुत्र कौशल शामिल हैं।
Read More….
चरखी दादरी में डोहकी गांव के किसानों का प्रशासन को अल्टीमेटम! धरने पर बैठने की दी चेतावनी
