Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन के 6 निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 487 लोगों की जांच, 34 मरीज ऑपरेशन के लिए चिह्नित

Charkhi Dadri News – मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सहयोग से मंगलवार को पातुवास, ढाणी, महराणा, मकड़ानी, संतोखपुरा, छिल्लर और मंदोली गांवों में छह निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में कुल 487 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा 34 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। शिविरों में मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मंगल सेन को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया। उल्लेखनीय है कि मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन द्वारा संगठन के संयोजक बलवान साहू को 75 शिविर समर्पित किए गए हैं।

इसी उपलब्धि के उपलक्ष्य में बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। आज आयोजित शिविरों के साथ संगठन द्वारा 2172वें, 2173वें, 2174वें, 2175वें, 2176वें और 2177वें शिविर का आयोजन किया गया।

शिविरों में आई एण्ड क्यू अस्पताल, आई केयर, ओम शांति ओम अस्पताल, वेदांत अस्पताल, पवन धीर की टीम तथा आकाश आई केयर, रोहतक की टीम ने सहयोग दिया। चिकित्सा सेवाओं में डॉ. विकास, डॉ. संतोष, डॉ. राखी, डॉ. विशेष और डॉ. रामनिवास गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान पांच लोगों ने मरणोपरांत अपनी आंखें दान करने का संकल्प लेकर मानवता और समाजसेवा की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फतेह सिंह, पवन सांस्वाल, अमृत सांस्वाल, छत्तर सिंह, दीपक मंदोली और जितेंद्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने की।

वहीं, बलबीर, महेंद्र, बिजेंद्र चिल्लर और गौरव प्रकाश सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर अधिवक्ता डॉ. अनिल बलवान साहू ने कहा कि मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

संगठन लगातार चिकित्सा शिविरों के माध्यम से समाजसेवा का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन सहयोग और ग्राम पंचायतों की भागीदारी से इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बंसारी, संजय, सुनीत, आकाश, यादव नरेश, हरीश, तरुण, वजीर, रत्नेश और उदयवीर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मॉडल दादरी जिला बनाओ संगठन ने सभी चिकित्सकों, ग्राम पंचायतों, सहयोगी संस्थाओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Charkhi dadri news

Read More…..

Charkhi Dadri News – दीपावली पर बाजारों में चालान की कार्रवाई से व्यापारियों में चिंता, राहुल मराठा ने पुलिस प्रशासन से की बदलाव की मांग

Mental Health के ये लक्षण न करें नजरअंदाज! Depression, Anxiety और तनाव पर डॉक्टर की सलाह |

Popular Articles