Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक: 12 शिकायतें सुनीं, 6 का मौके पर समाधान, बाकी के लिए कमेटी गठित

Charkhi Dadri News – सहकारिता जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय के हाल में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक ली और एंजैडे के तहत 12 शिकायतों को सुना, जिनमें से 6 का समाधान किया गया और 6 शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी का गठन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अगली बैठक के लिए पैंडिग रखा गया।


भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्रदीप परमार भी उपस्थित रहे।
इस मौके उपायुक्त मनदीप कौर, पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी, सीईओ जिला परिषद विजेन्द्र हुड्डा, एसडीएम डॉ विरेन्द्र सिंह एवं आशीष सांगवान ,सीटीएम सुरेश कुमार, सिंचाई विभाग के एसई दिनेश राठी, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई सुनील रंगा,डीएफओ सतीश दूहन, डीडीपीओ प्रमोद कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।


पैतावास खुर्द निवासी महेंद्र सिंह व सुरेश कुमार की चकबंदी संबंधित समस्या को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने जिला राजस्व अधिकारी को अगली मिटिंग से पहले इनकी शिकायत का समाधान करने के निर्देश दिए और सख्त लहजे में जिला राजस्व अधिकारी को कहा कि अगर अगली मिटिंग से पहले इनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आप सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।


गांधी नगर निवासी कार्तिक की समस्या को सुनते हुए कैबिनेट मंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
डुडीवाला नन्दकरण निवासी सोमबीर की बिजली विभाग से संबंधित शिकायत को सुनते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी का भी मीटर उखाड़ने जाते हो वो संबंधित व्यक्ति को इसकी इतलाह हो अगर संबंधित व्यक्ति घर पर नहीं है तो उसकी विडियो बनाओ एसे आम नागरिकों को परेशान नहीं करने के निर्देश दिए।


अचिना निवासी नवीन की राजीव गांधी खेल परिसर में मरम्मत की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने ग्रीवेंस कैमेहटी के तीन सदस्यों की कैमेहटी बनाने के निर्देश दिए और कहा कि कितना पैसा कहां पर खर्च हुआ अगली मिटींग में पैसा के खर्च के बारे में मुझे बताना।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला लोक सम्पर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में एंजैडे में रखी 12 शिकायतों को सुनने के उपरांत 6 शिकायतों का निवारण किया गया है और अन्य 6 शिकायतों के समाधान के लिए कमेटी का गठन करते हुए अधिकारियों को मामले से सम्बन्धित जांच करने व आगामी बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा इन 6 शिकायतों को अगली बैठक के लिए पैंडिग रखा गया।

उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की पोल खुल गई है, प्रजातंत्र प्रणाली से उनका विश्वास उठ चुका है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस का हाल बुरा हो चुका है, लोगों को इनसे विश्वास उठ चुका है बहुत से राज्यों में वर्षो से इनकी सरकार भी नहीं है। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि लोगों की समस्याएं सुनना उनकी प्राथमिकता है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में जितने भी प्रार्थी पहुंचते है उनकी शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुना जाता हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।


इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान सांगवान,भाजपा कोषाध्यक्ष रवि गर्ग बवानिया, एडवोकेट वितिन सांगवान, एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

Charkhi Dadri News

Read More..

Charkhi Dadri News – दीपावली पर बाजारों में चालान की कार्रवाई से व्यापारियों में चिंता, राहुल मराठा ने पुलिस प्रशासन से की बदलाव की मांग

Mental Health के ये लक्षण न करें नजरअंदाज! Depression, Anxiety और तनाव पर डॉक्टर की सलाह | Hindi

Popular Articles