Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – शरद पूर्णिमा पर जीव सेवा एवं कल्याण समिति ने शुरू किए सेवा कार्य, गौशाला में गोवंश को खिलाई सवामणी

Charkhi Dadri News – शरद पूर्णिमा के पावन मौके पर शहर की सामाजिक संस्था जीव सेवा एवं कल्याण समिति ने धरातल पर अपने सेवा कार्यों का श्रीगणेश कर दिया है। समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से दिल्ली बाईपास स्थित श्री कृष्ण गौशाला पहुंचकर बेसहारा और बीमार गोवंश के लिए सवामणी की व्यवस्था की और उन्हें चारा-लापसी खिलाई। इस शुरुआती आयोजन में संस्था से जुड़े सभी सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।


संस्था की टीम रोहित दिनेश प्रदीप अभिषेक दीपक आशीष रजत भारद्वाज आदि ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका सीधा मकसद सिर्फ कागजों तक सीमित रहना नहीं, बल्कि मानव, पशु-पक्षियों और हर जीव-जंतु के संरक्षण और देखभाल के लिए जमीनी स्तर पर काम करना है। समिति आने वाले दिनों में लावारिस और घायल पशुओं की समय पर मदद करने, गौ-संरक्षण, पर्यावरण को बचाने और आम लोगों के बीच करुणा का भाव जगाने के लिए निरंतर जागरूकता अभियान चलाएगी।


संस्था ने संकल्प लिया है कि वे बिना किसी शोर-शराबे के हर मूक जीव के प्रति संवेदना रखते हुए अपने सेवा के इस सफर को निरंतर आगे बढ़ाएंगे। समिति ने समाज को एक सीधा संदेश देते हुए कहा कि हर जीव में ईश्वर का वास है, जीव सेवा ही सच्ची मानवता है।

Charkhi Dadri News

Read More…

Charkhi Dadri News – बीआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और महिला-बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

समसपुर टी-पॉइंट पर पुलिस की नाकाबंदी, 126 वाहनों की जांच; 11 के See More….

Popular Articles