Charkhi Dadri News – स्वर्गीय पंडित चन्द्रभान वशिष्ठ, पूर्व चेयरमैन एवं प्रधान गौड़ ब्राह्मण सभा-40 की पुण्यतिथि के अवसर पर 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को पं. चन्द्रभान वशिष्ठ मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर का आयोजन रोहतक रोड स्थित गीतांजलि हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर में किया जाएगा। इसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना है। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में चरखी दादरी की उपायुक्त मनदीप कौर शिरकत करेंगी। वहीं, रक्तदान शिविर के आयोजन में रक्तवीर परिवार चरखी दादरी के संयोजक राजेश सोनी का सहयोग रहेगा। शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श देगी।
डॉ नरेंद्र वशिष्ठ बताया कि शिविर में आंखों की विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए डॉ. दीपक, सामान्य रोगों के लिए डॉ. सौरभ भिष्म, नाक-कान-गला संबंधी रोगों के लिए डॉ. जावेद, दंत रोगों के लिए डॉ. विकास वशिष्ठ तथा महिलाओं से संबंधित बीमारियों की जांच के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका राणा सेवाएं देंगी।
इसके अलावा लकवा, जन्मजात विकलांगता, बचपन से मंदबुद्धि, ऑपरेशन के बाद होने वाली समस्याओं, सर्वाइकल और घुटनों के दर्द सहित अन्य समस्याओं के लिए फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. गिरीश गुप्ता एवं डॉ. दर्शना मरीजों की जांच करेंगी।
इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध करवाने के साथ-साथ रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने का संदेश भी दिया जाएगा। सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
शिविर का आयोजन गीतांजलि हॉस्पिटल एवं आई केयर सेंटर, इनसाइड स्ट्रीट, रेस्ट हाउस के सामने, रोहतक रोड, चरखी दादरी में निशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8930547299 और 9728417299 अथवा फोन नंबर 01250-297311 पर संपर्क किया जा सकता है।
Read More..
Charkhi Dadri – HKCL ने बनाया जॉब पोर्टल, युवाओं को मिलेगी नौकरी ढूँढ़ने में मदद | स्कूलों के बच्चों
