Charkhi Dadri News – जिला पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी., IPS के दिशानिर्देशानुसार चरखी दादरी पुलिस विभाग की परिवहन शाखा में रखे गाड़ियों के कंडम व अनुपयोगी सामान की खुली सार्वजनिक नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस नीलामी प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) चरखी दादरी की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि यह खुली नीलामी आगामी 28 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे पुलिस लाइन, चरखी दादरी के प्रांगण में आयोजित की जाएगी। इस नीलामी के दौरान सरकारी वाहनों से बदले गए विभिन्न प्रकार के कंडम सामान जैसे टायर, ट्यूब, ब्रेक पैड, डिस्क पैड, प्रेशर प्लेट, टाई रोड, क्लच प्लेट आदि स्पेयर पार्ट्स की बोली लगाई जाएगी।
विभाग द्वारा इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विभिन्न जिला पुलिस कार्यालयों को सूचित करने के साथ-साथ आम जनता और इच्छुक कबाड़ी व खरीदारों को भी आमंत्रित किया गया है। नीलामी की सभी शर्तें एवं नियम सरकारी नियमानुसार लागू रहेंगे और उच्चतम बोलीदाता को मौके पर ही निर्धारित नियम व शर्तों का पालन करते हुए नीलामी प्रक्रिया को अंतिम रूप देना होगा।
सभी इच्छुक बोलीदाताओं व व्यापारियों से अपील की गई है कि वे 28 अक्टूबर को समय पर पुलिस लाइन, दादरी पहुँचकर इस सार्वजनिक नीलामी में भाग लें ।
Read More…
चरखी दादरी में किसानों के रोड जाम पर भिड़ा युवक! बोला- “बिजली वालों, एक मिनट में इलाज करेगी सरकार.
