Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – सिद्ध महादेव मंदिर में 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन के साथ बंटेगा औषधियुक्त खीर प्रसाद

Charkhi Dadri News – पुरानी अनाज मंडी स्थित सिद्ध महादेव मंदिर में आगामी 25 अक्टूबर रविवार को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पुरानी अनाज मंडी व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन के साथ-साथ विशेष खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


प्रभात मंडल महासचिव राकेश मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शरद पूर्णिमा की रात को मंदिर परिसर में रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा भगवान शिव और बांके बिहारी का गुणगान किया जाएगा। कीर्तन की समाप्ति के बाद महाआरती होगी और फिर सभी श्रद्धालुओं व आमजन को औषधियुक्त खीर का प्रसाद बांटा जाएगा।धार्मिक एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम योगार्थी पुरुषोत्तम बंसल एवं प्रभात मंडल के प्रधान बजरण लाल सिंगला की देखरेख और अगुवाई में संपन्न होगा।


कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता श्वास अस्थमा और नजला साइनस जुकाम से पीड़ित मरीजों के लिए की जाने वाली विशेष व्यवस्था है। इस रात इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को खीर के प्रसाद के साथ निशुल्क दवा दी जाएगी। दवा का वितरण पूरी तरह से योग्य चिकित्सकीय मार्गदर्शन में किया जाएगा, ताकि मरीजों को सुरक्षित तरीके से इसका पूरा लाभ मिल सके।


प्रभात मंडल और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सभी शहरवासियों तथा आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचकर भजन कीर्तन का आनंद लें और औषधियुक्त प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाएं।

Charkhi Dadri News

Read More….

नशे के खिलाफ चरखी दादरी पुलिस का बड़ा प्रहार!…

Charkhi Dadri News – संस्कार प्ले स्कूल में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, आयुष रहे प्रथम

Popular Articles