Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चंदेनी में श्रद्धा-उल्लास से मनाया गया विजयदशमी पर्व, हवन यज्ञ में ग्रामीणों ने दी आहुतियां

Charkhi Dadri News – गाँव चंदेनी स्थित बाबा साधना धाम मंदिर परिसर में विजयदशमी दशहरा का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, उल्लास और वैदिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने सपरिवार आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।


यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी योगानंद महाराज, योगाचार्य सुरेंद्र आर्य और सोमबीर ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विजयदशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व केवल हार और जीत का पर्व नहीं है।

प्राचीन काल में शीत ऋतु का आगमन होने के साथ ही युद्ध बंद हो जाते थे। तब सभी योद्धाओं द्वारा अपने हथियारों की साफ-सफाई के साथ उनकी पूजा-अर्चना करने का विधान था। इसी परंपरा के तहत आज भी इस दिन लोग अपने-अपने हथियारों को साफ-सफाई करके उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखते हैं।


आज ग्राम चंदेनी में भी इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए विजय पर्व का त्योहार यज्ञ की आहुतियां वैदिक विधान से देते हुए मनाया गया। इस दौरान ब्रिकम, उधम सिंह, संजय, विकास, मंजीत, अनिल आदि ग्रामीणों द्वारा सहपरिवार सवामणि लगाते हुए प्रसाद का वितरण भी किया।

charkhi dadri news

Read More….

Charkhi Dadri – HKCL ने बनाया जॉब पोर्टल, युवाओं को मिलेगी नौकरी ढूँढ़ने में मदद | स्कूलों के बच्चों

Charkhi Dadri News – संस्कार प्ले स्कूल में डांडिया नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, आयुष रहे प्रथम

Popular Articles