Charkhi Dadri News – भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर इंजीनियर सुनील सैन के सम्मान में भाजपा जिला चरखी दादरी की ओर से जिला कार्यालय कमलम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट राष्ट्रदीप परमार ने की।
समारोह में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान तथा बाढड़ा के विधायक उमेद पातुवास विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने इंजीनियर सुनील सैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के संगठनात्मक मार्गदर्शन में पार्टी की जनकल्याणकारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया गया।
समारोह में सांसद एवं दोनों विधायकों ने संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामाजिक सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए विश्वास जताया कि इंजीनियर सुनील सैन के नेतृत्व में हरियाणा में ओबीसी समाज के सशक्तिकरण, सम्मान और सर्वांगीण विकास के प्रयासों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में सर्व समाज के गणमान्य नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इंजीनियर सुनील सैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और संगठन के प्रति जनविश्वास का संदेश दिया। इस अवसर पर चेयरमैन सुनीता दांगी, जिला महामंत्री रविन्द्र शिलगर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश राय फौगाट, जिला उपाध्यक्ष जगदीश परमार, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ. संजीव मड़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. बलवान सांगवान, जिला सचिव रामफल फौगाट, जिला कोषाध्यक्ष किदार नाथ सरोहा, ‘मन की बात’ के जिला संयोजक एडवोकेट वितिन सांगवान, जिला सोशल मीडिया प्रमुख भुनेश गोयल,
ओबीसी मोर्चा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष नवीन सैनी, जिला आईटी प्रमुख लीलाराम हिंदुस्तानी सहित सभी मंडलों के अध्यक्ष, भाजपा पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित नागरिकों ने इंजीनियर सुनील सैन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ओबीसी समाज की समस्याओं, अपेक्षाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
Read More….
Charkhi Dadri News – नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 20 अक्टूबर को रानीला में होंगे ट्रायल
