Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – दिवंगत डॉ. वीरेंद्र तक्षक की स्मृति में लोहरवाड़ा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 60 ग्रामीणों ने कराई स्वास्थ्य जांच

Charkhi Dadri News – दिवंगत चिकित्सक डाॅ विरेंद्र तक्षक की स्मृति में स्थानीय दिल्ली बाईपास चैक स्थित तक्षक अस्पताल द्वारा आयोजित की जा रही दो दिवसीय सामाजिक कार्यक्रमों की कडी का समापन गांव लोहरवाड़ा की फोगाट मुख्य बस स्टैंड निकट स्थित सार्वजनिक चैपाल परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ किया गया।

अस्पताल संचालिका डाॅ निकिता फौगाट की अगुवाई में आयोजित इन दो दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान सभी ने दिवंगत चिकित्सक के जीवन के मूल मंत्र मानवता की सेवा ही सबसे बडा धर्म है को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।


आज लोहरवाडा में आयोजित चिकित्सीय कैंप के दौरान जनरल फिजिशियन डॉ. भूपेंद्र अहलावत एवं तक्षक अस्पताल की टीम द्वारा सेवाएं प्रदान की गई। कैंप के दौरान लोहरवाडा सहित आसपास के गांवों से आए हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उनके बीच विभिन्न बीमारियों को लेकर निशुल्क परामर्श व यथा संभव दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में करीबन 60 ग्रामीणों द्वारा अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।


शिविर के जरिए अस्पताल प्रबंधन ने दिवंगत चिकित्सक को श्रद्धाजंली देते हुए सभी से आहवान किया है कि हमें अपने जीवन में अपने समाज के जरूरतमंदों की मदद करने का प्रयास अवश्य करना चाहिए, जरूरी नहीं कि हम कोई बडी मदद करे बल्कि हमारे द्वारा किए गए छोटे छोटे सहयोग भी किसी के जीवन की कठिनता को कम करने में सहयोगी बन सकते है।
स्टाफ सदस्यों ने कहा कि डॉ. वीरेंद्र तक्षक भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किए गए जनसेवा के कार्य, उनका सरल व्यक्तित्व और जरूरतमंदों के प्रति उनका समर्पण हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। उनके विचार और सेवा भावना समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।


मौके पर सेवानिवृत्त हरि सिंह इंस्पैक्टर, डाॅ0 नरेन्द्र तक्षक, दीपक सातौर, विकास गौतम, नरेश अधिवक्ता, पवन बराड़, मोनू फौगाट, विक्की जांगड़ा, नरेन्द्र शेखावत, डा० भूपेन्द्र अहलावत, मोहित, विवेक, विकास जांगड़ा आदि थे।

Charkhi Dadri News

Read More….

चरखी दादरी के बाल्मीकि नगर में हड़कंप! अतिक्रमण हटाने क्यों पहुंचा नगर परिषद? देखिए मौके की पूरी..

Charkhi Dadri News – इंजीनियर सुनील सैन के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला चरखी दादरी ने किया भव्य स्वागत

Popular Articles