Charkhi Dadri News – विजयदशमी के पावन पर्व पर गांव शीशवाला के राजकीय स्कूल परिसर में एक प्रेरणादायक और विशाल आयोजन देखने को मिला। संयोजक वंचित जन जागृति ट्रस्ट और ग्राम पंचायत के संयुक्त सहयोग से 263वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई,
जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति और सामाजिक समरसता के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच विकास ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झोझू व्यापार मंडल के प्रधान एवं समाजसेवी नरेश ठेकेदार ने शिरकत की। शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि नरेश ठेकेदार ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई दूसरा पुण्य कार्य नहीं है।
रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, यह किसी प्रयोगशाला में नहीं बल्कि केवल इंसान की रगों में बनता है। आज का दिन असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है और सही मायने में समाज के जरूरतमंद को नया जीवन देना ही आज के दिन का सबसे बड़ा संदेश है। युवाओं को आगे आकर इस प्रकार के अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और शिक्षाविद् मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रतिम सिंह, सोमबीर, बाबा मुंगीपा गौशाला के प्रधान सरदीप, बिशन सिंह आर्य, स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार, योगेश ठेकेदार कलाली और गोलिया ठेकेदार झोझू सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
Read More…
Charkhi Dadri News – नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए 20 अक्टूबर को रानीला में होंगे ट्रायल
चरखी दादरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, खेतों से नोजल चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
