Charkhi Dadri News – गाँव ढाणी फौगाट निवासी होनहार युवा रजत फौगाट ने हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा में पूरे प्रदेश में छठी रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रजत फौगाट की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बाढड़ा खंड सहायक समन्वयक सुंदरपाल फौगाट ने उनके निवास पर पहुंचकर परिवार सहित उन्हें बधाई दी और पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
सुंदरपाल फौगाट ने कहा कि रजत की सफलता केवल उनके परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे बाढड़ा खंड और चरखी दादरी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही ऐसी बड़ी सफलता मिलती है।
उन्होंने रजत फौगाट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हमें आशा है कि वे प्रशासनिक सेवा में रहकर ईमानदारी और निष्ठा से जनता की सेवा करेंगे और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। होनहार के एचडी स्कूल संचालक पिता बलराज फौगाट माता डिप्टी डीईओ भिवानी राजबाला फौगाट ने बताया कि रजत बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर मेहनत और परिवार का सहयोग रहा है। इास दौरान प्रोफेसर मोनिका सरोज रानी आदि उपस्थित थे।
Read More….
सर्वोदय स्कूल इमलोटा में Science Exhibition और PTM, बच्चों की प्रतिभा देख गदगद हुए अभिभावक
Charkhi Dadri News – 1 किलो 10 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार | चरखी दादरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
