Charkhi Dadri News – शारदीय भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में श्री कृष्णा सेवादल के तत्वावधान में श्री कृष्ण गौशाला में नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में मां दुर्गा का नवनिर्मित भक्त भैरामदास सत्संग सभागार में विधिवत प्रवेश करवाया गया। श्री राम दूत बालाजी मंदिर से मां दुर्गा की प्रतिमा को ढोल-नगाड़ों की गूंज और भक्तिमय जयघोष के बीच सभागार तक लाया गया।
इस दौरान महिला संकीर्तन मंडल की महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गीत गाए और भक्ति भाव के साथ माता रानी का स्वागत किया। पूरे वातावरण में मां दुर्गा के जयकारों से श्रद्धा और आस्था की अनूठी छटा देखने को मिली।
इस अवसर पर मुख्य यजमान तरसेम मित्तल ने सहपरिवार पंडित रोहित पुजारी, पंडित ज्ञानचंद शर्मा, पंडित साधुराम शर्मा तथा अमित शास्त्री के सानिध्य में विधिवत पूजा-अर्चना की। मां दुर्गा से समस्त समाज की सुख-समृद्धि, परिवारों में खुशहाली, जनकल्याण और विश्व शांति की कामना की गई।
कार्यक्रम में श्री कृष्णा सेवादल के प्रधान शिव कुमार गर्ग, महासचिव रामफल शर्मा, विषम शर्मा, गौरी शंकर सिंगला, अजय कौशिक, राजेश फौजी सहित गौभक्त महिला संकल्प मंगल की महिलाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने बताया कि मां दुर्गा की आराधना हमें सिखाती है कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना साहस, धैर्य और आत्मविश्वास से करना चाहिए। मां दुर्गा के नौ स्वरूप नारी शक्ति, करुणा, तप, ज्ञान और धर्म की रक्षा के प्रतीक हैं। सच्ची आराधना तभी सार्थक होती है, जब श्रद्धा के साथ मानव सेवा,
नारी सम्मान, जीवों के प्रति करुणा और सदाचार को भी जीवन में अपनाया जाए।। मंच संचालन कर रहे रोहतास शर्मा ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती और वंदना के साथ महिलाओं तथा बच्चों के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रमों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
Read More….
