Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 101 दीप प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की महाआरती, समतावाद व सहयोग का दिया संदेश

Charkhi Dadri News – नवरात्रि के प्रथम दिन महाराजा अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज चरखी दादरी एवं महाराजा अग्रसेन सेवा सदन द्वारा स्थानीय सेवा सदन में 101 दीपक प्रज्वलित कर महाराजा अग्रसेन की भव्य महाआरती की गई। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महाराजा अग्रसेन को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अग्रवाल वैश्य समाज के संरक्षक अधिवक्ता ईश्वर चन्द्र गुप्ता एवं विशंभर देवसरिया, सेवा सदन प्रधान शिवकुमार चिमनीवाला तथा सभा प्रधान कैलाश रिटोलिया द्वारा महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। वैश्य समाज के संरक्षक रेखराज देवसरिया, प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव शुभम गोयल, जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। आरती-वंदना के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। मंच संचालन शुभम गोयल ने किया। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन के समतावाद एवं एक रुपया, एक ईंट के सिद्धांत को अपनाने का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने प्रेरित किया कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग कर जरूरतमंदों की सहायता करे। आपसी भाईचारे, समानता और सहभागिता से ही एक सशक्त एवं समरस समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के जिला चरखी दादरी के दोनों आयु वर्गों के पांच-पांच विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। उनकी पेंटिंग राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश कार्यालय भेजी गईं। प्रतियोगिता के संयोजक संतोष जैन, पंकज गोयल, मधु सिंगला, नेहा गोयल व उमा गर्ग को मातारानी के आशीर्वाद स्वरूप चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

आयोजक ने धार्मिक आस्था के साथ साथ सामाजिक एकता, सेवा और सहयोग का प्रेरणादायक संदेश दिया। 101 दीपकों की रोशनी ने यह संकल्प दोहराया कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को केवल स्मरण ही नहीं, बल्कि अपने व्यवहार में अपनाकर जरूरतमंदों की सहायता और समाज के उत्थान में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष हरिराम खुडानिया, अग्रवाल सभा पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, वैश्य स्कूल मैनेजर विनोद गुप्ता व विकास गुप्ता, अग्रवाल भवन सोसायटी प्रधान मितेश गोयल व कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता,

वैश्य समाज कोषाध्यक्ष श्रवण गुप्ता, उपाध्यक्ष नरेश गर्ग, प्रेस सचिव विनोद गर्ग, ललित गर्ग, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, सेवा सदन महासचिव मुकेश बंसल, पवन दिल्लीवान, विष्णु गोयल, सतीश बजाज, प्रेम मित्तल, अग्रवाल वैश्य समाज महिला संरक्षण अल्का मित्तल, महासचिव अर्चना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रजनी बंसल, बनिता बंसल आदि सहित विभिन्न संस्थाओं के सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Charkhi dadri


Read More….

Haryana News – हरियाणा के कबड्डी जगत में खुशी की लहर! विनोद तिवारी अध्यक्ष, तेजस्वी गहलोत महासचिव निर्विरोध निर्वाचित

चरखी दादरी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Popular Articles