Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – बेस मॉडल स्कूल में साइबर सुरक्षा पर CBSE इन-हाउस प्रशिक्षण आयोजित

Charkhi Dadri News – बेस मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेंशनिवार को सीबीएसई इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य विषय साइबर सेफ्टी एंड सिक्योरिटी रहा। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन संदीप कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। संदीप कुमार ने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में इंटरनेट, सोशल मीडिया और ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करते समय सतर्क रहना

बेहद आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान, फिशिंग तथा व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि मजबूत पासवर्ड का प्रयोग, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, सुरक्षित इंटरनेट ब्राउजिंग और डिजिटल लेन-देन में सावधानी बरतकर साइबर अपराधों के जोखिम को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विद्यार्थियों में भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा

उन्हें जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल प्राचार्य प्रवीण सांगवान ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन डिजिटल चुनौतियों से परिचित कराना और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार के प्रति जागरूक बनाना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को शिक्षकों के व्यावसायिक विकास और विद्यार्थियों की डिजिटल सुरक्षा के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा अपने ज्ञान को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

Charkhi Dadri


Read More….

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 48 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दुकान से चुराया गल्ला और ₹9 हजार बरामद

Charkhi Dadri News – बाजरा बेचने आ रहे किसान जरूर देखें! ₹10 में भोजन-पानी और ठहरने की सुविधा |

Popular Articles