Charkhi Dadri News – उपमंडल के गांव नांधा स्थित आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज 10.10.2026 को अध्यापक अभिभावक वार्ता (पीटीएम) का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ संस्था के निदेशक कुलदीप सांगवान व उपस्थित अभिभावक सोमबीर हंसावास कलां, संदीप, प्रदीप धनासरी, संजय नांधा, जगदीश कारी दास, अमित बाढड़ा, रणधीर नांधा ढाणी, चित्रा यादव ढाणी ढोला के कर कमलों से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। सभी अध्यापकों व एन0सी0सी0ए यूनिट के कैडेट्स ने सभी अभिभावकों का सहृदय व राष्ट्रीय सैल्यूट के साथ स्वागत किया।
इसमें लगभग 250 के आसपास अभिभावकगण पहुचें। पीटीएम में लगभग सभी बच्चे अपने अभिभावकों के साथ खिले हुए चेहरों से विद्यालय पहुंचे। विद्यालय की एन0सी0सी0 यूनिट के कैडेट्स ने एन0सी0सी0 कैप्टन पुष्पा की देखरेख में सारे प्रबंधन में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस आयोजन को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी सदनों के बच्चों ने अथक मेहनत करके विद्यालय को पूरी तरह सुसज्जित कर दिया। कई अभिभावकों ने इस अनोखे प्रबंधन और सजावट के लिए विद्यालय प्रबंधन और बच्चों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
निदेशक मांगे राम, प्राचार्य मन्दीप कुमार ने उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये आप लोगों का स्नेह और सहयोग है कि आदर्श विद्यालय के बच्चे शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधि तथा अन्य भिन्न-2 प्रतियोेगिताओं में समय-2 पर विद्यालय में प्रयोग की जाने वाली आधुनिक तकनिकी, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, कोचिंग कक्षाओं, एयर विंग की रचनात्मक गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हमारा विद्यालय प्रबंधन बच्चो के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, आध्यात्मिक और नैतिक विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
इस आयोजन की सफलता के लिए सभी बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों का धन्यवाद किया और उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शकुन्तला, एएनओ परमजीत जाखड़, बजरंग सिंह, दिनेश कुमार, नरेश कुमार, सोमबीर, एक्टिविटी प्रभारी मेनका, सरोज, उर्मिला, नाजुक, बबीता, उषा, संजु, प्राइमरी हेड प्रिति शर्मा, पूजा रानी, सुमन, सीनू कुमारी, सीनु हसास, वर्षा आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
Read More….
