Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल वैश्य समाज ने गौसेवा व पितरों के प्रति श्रद्धा का दिया संदेश

Charkhi Dadri News – महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल वैश्य समाज, चरखी दादरी द्वारा आयोजित सेवा, समर्पण व सहयोग सप्ताह के छठे दिवस श्राद्ध अमावस्या के पावन अवसर पर स्थानीय दिल्ली-रोहतक बाईपास रोड स्थित गौशाला में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हरा चारा भेंट कर गौसेवा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने हाथों से गौमाता व गौवंश को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान श्राद्ध पक्ष की परंपरा के अनुरूप उपस्थित पदाधिकारियों ने शास्त्र मर्मज्ञ पंडित अमित शास्त्री के माध्यम से मंत्रोच्चारण के साथ अपने कुल के पितरों के नाम संकल्प लेकर गौ माता को चारा अर्पित किया तथा अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर बलराम गुप्ता, सुरेश पांडवानिया, सुरेश ऐरन, विनोद जैन, पवन लुहानी वाला, आकाश गर्ग, श्रवण गुप्ता, गणेश गोयल, हरिराम बबलू, संदीप गोयल, विनोद गर्ग, नरेश गर्ग, संजय गर्ग, निरंजन सिंगला, अल्का मित्तल, संतोष जैन, सावित्री गर्ग, गीता मित्तल, मीनू बंसल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन दर्शन का मूल आधार सेवा, सहयोग, समानता और लोक कल्याण है। उनके आदर्श हमें प्रेरणा देते हैं कि समाज की समृद्धि तभी सार्थक है, जब हमारी संवेदनाएं प्रत्येक जीव और जरूरतमंद तक पहुंचें। पंडित अमित शास्त्री ने बताया कि गौसेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि जीवों के प्रति करुणा, संरक्षण और संवेदनशीलता का प्रतीक भी है।

Charkhi Dadri News

श्राद्ध पक्ष में पितरों के नाम पर गौसेवा करना हमारी परंपराओं, पारिवारिक संस्कारों और कृतज्ञता की भावना को मजबूत करता है। सच्ची श्रद्धांजलि वही है, जिसमें हम अपने पूर्वजों से मिले संस्कारों को सेवा और परोपकार के रूप में जीवन में उतारें। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानी वाला व महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज ने संकल्प लिया है कि महाराजा अग्रसेन जयंती को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर इसे जनसेवा, जीवसेवा और सामाजिक सहयोग का माध्यम बनाया जाएगा। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को ऐसे सेवा कार्यों में सहभागी बनकर मानवता, करुणा और परोपकार की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 48 घंटे में दो शातिर चोर गिरफ्तार, दुकान से चुराया गल्ला और ₹9 हजार बरामद

ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो… के नारों से गूंज उठा चरखी दादरी शहर

Popular Articles