Charkhi Dadri News – पुलिस ने गांव लाम्बा बस अड्डे के समीप सीमेंट पाइप कंपनी के पास स्थित एक दुकान में हुई चोरी की वारदात को सुलझाते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया गल्ला, 9,000 रुपये की नकदी, चोरी का मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि पीड़ित सुरेन्द्र निवासी लाम्बा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान से पैसों के साथ-साथ पूरा गल्ला ही चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चोरी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।
तफ्तीश के दौरान थाना बौंदकला में तैनात हेड कांस्टेबल सचिन व पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए संदिग्धों की पहचान की और सांवड़ बस अड्डे से दोनों को काबू कर लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम प्रदीप उर्फ कान्हा तथा अमन उर्फ पव्वा निवासी गांव लाम्बा बतलाया। आरोपी प्रदीप से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, चोरीशुदा ‘MI रेडमी A2’ मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं दूसरे आरोपी अमन से चोरीशुदा लकड़ी का गल्ला और उसमें रखे 9,000 रुपये की नकदी बरामद की गई।
पुछताछ के बाद आज दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।
Read More…
Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत
चरखी दादरी से बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस, BJP पर जमकर साधा निशाना
