Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में 22 अक्टूबर को होगा हरियाणा का पहला वर्ल्ड रग्बी मैच ऑफिशियल कोर्स, 19 प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

Charkhi Dadri News – हरियाणा का नाम खेल जगत में हमेशा शीर्ष पर रहता है, लेकिन अब प्रदेश रग्बी के मैदान पर भी एक नया इतिहास रचने जा रहा है। खेल को तकनीकी रूप से मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अंपायर (मैच ऑफिशियल) तैयार करने के लिए आगामी 22 अक्टूबर को चरखी दादरी में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन रग्बी इंडिया यहां राज्य का पहला वर्ल्ड रग्बी मैच ऑफिशियल कोर्स आयोजित करने जा रही है।


इस ऐतिहासिक आयोजन की कमान संभाल रहे जिला रग्बी फुटबॉल संघ चरखी दादरी के अध्यक्ष मेहरचंद सांगवान ने बताया कि इतने बड़े स्तर के कोर्स की मेजबानी मिलना दादरी के लिए गर्व की बात है। संघ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।
तैयारियों को लेकर जिला रग्बी संघ चरखी दादरी के सचिव कोच राजेश तक्षक ने बताया कि बाहर से आने वाले मेहमानों और खिलाड़ियों के लिए पलक-पावड़े बिछा दिए गए हैं। कोच राजेश ने जानकारी दी कि सभी प्रतिभागियों के ठहरने और खाने-पीने का शानदार वीआईपी प्रबंध शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी, चरखी दादरी में किया गया है।

वहीं, इस पूरे कोर्स और तकनीकी सत्रों का आयोजन शहर के प्रतिष्ठित आरपीएस स्कूल परिसर में किया जाएगा।
इस खास कोर्स में पूरे हरियाणा के अलग-अलग जिलों से 19 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इसमें प्रदेश के नामचीन रग्बी कोच और सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। इन्हें अंतरराष्ट्रीय रग्बी के बदले हुए नियम, फाउल और मैच रेफरी बनने की बारीकियों से रूबरू कराया जाएगा, ताकि हरियाणा के मैच ऑफिशियल भी विदेशों में जाकर मैचों का संचालन कर सकें।


रग्बी इंडिया ने इस कोर्स को अमलीजामा पहनाने के लिए दो वर्ल्ड रग्बी क्वालिफाइड एजुकेटर्स को दादरी भेजा है। इनमें पूर्व अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी व वर्ल्ड रग्बी एजुकेटर प्रिया बिसला देसवाल और खेल विशेषज्ञ पंकज शामिल हैं। यह जोड़ी प्रतिभागियों को तकनीकी रूप से ट्रेंड करेगी।
कोच राजेश तक्षक ने बताया कि हरियाणा के पास खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन तकनीकी अधिकारियों की कमी हमेशा खलती थी।

इस कोर्स के बाद हरियाणा के पास अपने खुद के वर्ल्ड रग्बी प्रमाणित रेफरी होंगे। इससे राज्य में होने वाले मैचों का स्तर सुधरेगा और हमारे खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय नियमों को समझने में मदद मिलेगी, जिससे वे फाउल करने से बचेंगे और देश के लिए मेडल जीतेंगे।

Charkhi Dadri

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत

चरखी दादरी मंडी से बड़ी खबर! बाजरा बेचने वाले किसान जरूर देखें

Popular Articles