Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में समाधान शिविर की समीक्षा, अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निपटान करने के निर्देश

Charkhi Dadri News – सभी विभागों के अधिकारी शिकायत को पूरी गंभीरता के साथ लेते हुए समाधान करना सुनिश्चित करे। शिकायत का समाधान करते समय शिकायत कर्ता को संतुष्ट करे, ताकि उसको एक ही शिकायत बार बार समाधान शिविर या सीएम विंडों पर ना लगानी पडे। सभी अधिकारी शिकायत करने वाले लोगों को बुलाकर उसकी समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करे।


शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाधान शिविर में आई समस्याओं की वीडियों कांफे्रंस से समीक्षा की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिला की ओर से उपायुक्त मनदीप कौर ने जानकारी साझा की। वीसी के बाद उन्होंने कहा कि निर्धारित समय अवधि से ज्यादा समय तक लंबित रहने वाली शिकायतों का निपटारा जल्द से जल्द करना किया जाए और अधिकारी समाधान करने उपरांत पोर्टल पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करे।

Charkhi Dadri


उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान कर उसकी एटीआर भी पोर्टल पर अपलोड करें। समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की पोर्टल पर डिटेल जानकारी अपडेट करें, ताकि शिकायतें दोबारा ओपन ना हो। अधिकारियों की रिमाक्र्स स्पष्ट ना होने के कारण शिकायतों की पेंडिंग में संख्या ज्यादा होती है। इनको कम करने के लिए जांच रिपोर्ट भरकर विस्तृत जानकारी पोर्टल पर अपडेट करें। जिन शिकायतों का समाधान संभव नहीं है उन शिकायतों को जांच रिपोर्ट के साथ तुरंत प्रभाव से रिजेक्ट करें और पोर्टल पर डाटा अपडेट करें।


उन्होंने कहा कि सोमवार व वीरवार को उपमंडल और जिला स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं जुडकऱ प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों की शिकायतों को सुनते हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो समाधान शिविर में आने वाले शिकायतों को गंभीरता से लें और शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान करें।

Read More…

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में ट्रॉले की टक्कर से मैकेनिक मनोज की मौत


चरखी दादरी मंडी से बड़ी खबर! बाजरा बेचने वाले किसान जरूर देखें

Popular Articles