Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – एशियाई हॉकी में स्वर्ण पदक विजेता इशिका सभरवाल का सम्मान, जय प्रकाश सभरवाल ने दी बधाई

Charkhi Dadri News – एशियाई हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य इशिका सभरवाल का सम्मान किया गया। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी व मेरा दादरी परिवार के प्रधान जय प्रकाश सभरवाल ने भिवानी स्थित इशिका सभरवाल के निवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने इशिका को संत शिरोमणि रविदास महाराज का चित्र भेंट कर उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जय प्रकाश सभरवाल ने कहा कि इशिका सभरवाल ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत, लगन व अनुशासन के बल पर न केवल अपने परिवार और भिवानी, बल्कि पूरे हरियाणा व देश का नाम रोशन किया है। एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक हासिल करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इशिका की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और विशेष रूप से बेटियों को यह संदेश देती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत करने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। जय प्रकाश सभरवाल ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है।

Charkhi Dadri

उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बेटियां आज शिक्षा, खेल, विज्ञान और हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ा रही हैं। इशिका सभरवाल जैसी प्रतिभाएं आने वाली पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने इशिका सभरवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह आने वाले समय में भी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर देश के लिए अनेक गौरवपूर्ण उपलब्धियां हासिल करेंगी।

इस अवसर पर कुलदीप सहजलान कला अध्यापक, संजय कुमार अधिवक्ता, रविन्द्र धानिया, लाइब्रेरियन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इशिका सभरवाल को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Read More…

Charkhi Dadri News – सरकारी अस्पताल में हड़ताल से मचा हड़कंप ! स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठे

Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Popular Articles