Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में जादूगर सम्राट शंकर का सम्मान, सामाजिक संदेशों से किया जागरूक

Charkhi Dadri News – चरखी दादरी में आयोजित चार दिवसीय जादू कार्यक्रम के दौरान विश्वविख्यात जादूगर सम्राट शंकर को चरखी दादरी सोशल मीडिया की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जादू की विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को भी गंभीरता से सुना। सम्मान समारोह के दौरान चरखी सोशल मीडिया की ओर से जादूगर सम्राट शंकर का अभिनंदन करते हुए उनके द्वारा कला के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने के प्रयासों की सराहना की गई।

Charkhi Dadri

इस अवसर पर सम्राट शंकर ने अपनी जादुई प्रस्तुतियों के बीच सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नशा छोड़ो, पानी बचाओ, पेड़ बचाओ और बेटी बचाओ जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और मजबूत समाज के निर्माण के लिए युवाओं को नशे से दूर रखना, जल संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाना, अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा बेटियों को समान अवसर व सम्मान देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

मनोरंजन के साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश लोगों तक पहुंचाना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान चरखी दादरी सोशल मीडिया की ओर से ओमानंद गुप्ता, गौतम बंसल, अमित कुमार, तुसार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को मनोरंजन के साथ सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में जादूगर सम्राट शंकर के साथ सम्मान एवं मुलाकात के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। चार दिवसीय कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

Read More…

Charkhi Dadri News – जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में आदर्श स्कूल के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Charkhi Dadri News – सरकारी अस्पताल में हड़ताल से मचा हड़कंप ! स्वास्थ्य कर्मचारी धरने पर बैठे

Popular Articles