Top 5 This Week

Related Posts

Charkhi Dadri News – विश्व शिक्षक दिवस पर प्रधानाचार्य ओ.पी. तिवारी व खेल प्रशिक्षक ललित कुमार सम्मानित

Charkhi Dadri News – विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर परसराम हेतराम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चरखी-दादरी के लिए गौरव का क्षण रहा, जब विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओ.पी. तिवारी जी एवं खेल प्रशिक्षक श्री ललित कुमार जी को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


लायंस क्लब भिवानी सुरभि टीम, टीम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा-2021, वैश्य कॉलेज भिवानी एवं नटराज कला मंच राज्य इकाई के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में 5 अक्टूबर 2026 को यह सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

Charkhi Dadri


प्रधानाचार्य श्री ओ.पी. तिवारी जी को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, कुशल नेतृत्व एवं विद्यालय के विकास में योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। वहीं विद्यालय के खेल प्रशिक्षक ललित कुमार को विद्यार्थियों में खेल प्रतिभाओं को निखारने, खेल भावना विकसित करने तथा अनुशासन के प्रति प्रेरित करने के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पवन बुवानीवाला जी ने दोनों शिक्षकों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान केवल दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों को ज्ञान देती है, जबकि खेल उन्हें अनुशासन, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना सिखाता है।


प्रधानाचार्य श्री ओ.पी. तिवारी जी ने सम्मान के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशस्ति-पत्र उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा। वहीं ललित कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देना ही एक शिक्षक एवं प्रशिक्षक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
डॉ. पवन बुवानीवाला जी ने दोनों सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक और विद्यार्थी को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।


प्रधानाचार्य श्री ओ.पी. तिवारी जी एवं खेल प्रशिक्षक ललित कुमार को मिला यह सम्मान परसराम हेतराम स्कूल की उपलब्धियों में एक गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ता है।

Read More…

Charkhi Dadri News – तनावमुक्त मन, बेहतर जनसेवा! चरखी दादरी पुलिसकर्मियों का मेडिटेशन सत्र | 160 पुलिसकर्मी शामिल

चरखी दादरी: डोहकी गांव के दिनेश सांगवान ने क्यों ली VRS? गांव-गांव बनाएंगे टीम |

Popular Articles