Charkhi Dadri News – पुलिसकर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सोमवार प्रातः 06:00 बजे पुलिस लाइन चरखी दादरी में ‘मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला के विभिन्न थानों, चौकियों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन में तैनात करीब 160 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षक ने पुलिसकर्मियों को योग, प्राणायाम, सुदर्शन क्रिया एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा मानसिक तनाव कम करने के उपाय बताए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दादरी ने कहा कि पुलिस का कार्य चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण होता है। “स्वस्थ एवं संतुलित मन ही उत्कृष्ट जनसेवा का आधार है।” उन्होंने पुलिसकर्मियों से ध्यान एवं श्वास तकनीकों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
डीएसपी धीरज कुमार ने एवं प्रशिक्षक का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम में डीएसपी धीरज कुमार, पुलिस कल्याण निरीक्षक शीलारानी, लाइन ऑफिसर रामपाल सहित जिला पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read More…
चरखी दादरी: डोहकी गांव के दिनेश सांगवान ने क्यों ली VRS? गांव-गांव बनाएंगे टीम | Exclusive Interview
